• Breaking News

    Monday, 10 April 2017

    कुरियर के जरिए पुराने नोट विदेश भेज रहे हैं लोग

    कुरियर के जरिए पुराने नोट विदेश भेज रहे हैं लोग


    कुरियर के जरिए पुराने नोट विदेश भेज रहे हैं लोग

     कस्टम डिपार्टमेंट ने पुराने नोटों को विदेश भेजने के एक नए तरीके को पकड़ा है. बहुत से लोग अब बंद हो चुके 500 और 1,000 के नोट कुरियर के जरिये विदेश भेज रहे हैं जिससे बाद में इन्हें यहां बदला जा सके.
    सरकार ने पिछले साल नवंबर में इन उंचे मूल्य के नोटों को बंद कर दिया था. प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) को इन नोटों को बदलने के लिए 30 जून तक का समय दिया गया है.
    एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीमा शुल्क अधिकारियों ने कुछ मामले दर्ज किए है जिनमें बंद नोटों को कुरियर के जरिये विदेश भेजा गया है. विभाग ने ऐसे एक लाख रुपये से अधिक नोट जब्त किए हैं.
    अधिकारी ने बताया कि लोग पुराने नोटों को कुरियर के जरिये विदेश भेज रहे हैं. वे किताब आदि के नाम पर कुरियर के जरिये नोट भेज रहे हैं.
    इसका मकसद यह हो सकता है कि विदेश में उनके दोस्त या रिश्तेदार पुराने नोटों को बदलवा सकें. दो मामलों में पंजाब से ऑस्ट्रेलिया के लिए बुक कराए गए कुरियर में यह बताया गया कि इसमें किताब है.
    डाकघरों में विदेश भेजे जाने वाले पार्सलों पर निगाह रख रहे सीमा शुल्क अधिकारियों ने जांच में पाया कि उनमें पुराने नोट थे. इसी तरह कोरिया और संयुक्त अरब अमीरात भेजे जा रहे कुरियर में भी पुराने नोट मिले हैं. अधिकारी ने बताया कि कुल मिलाकर इन कुरियर से एक लाख रुपये से अधिक के पुराने नोट जब्त किए गए हैं.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel