• Breaking News

    Monday, 10 April 2017

    सोने का आयात अप्रैल-फरवरी में 24 फीसदी घटकर 23 अरब डालर पहुंचा

    सोने का आयात अप्रैल-फरवरी में 24 फीसदी घटकर 23 अरब डालर पहुंचा


    सोने का आयात अप्रैल-फरवरी में 24 फीसदी घटकर 23 अरब डालर पहुंचा

    भारत का सोने का आयात बीते वित्त वर्ष की अप्रैल-फरवरी की अवधि में लगभग 24 फीसदी घटकर 23.22 अरब डॉलर रह गया. इससे चालू खाते के घाटे (कैड) पर लगाम लगी रहने की उम्मीद है.
    वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में सोने का कुल आयात 30.71 अरब डॉलर रहा था. इंडस्ट्री एक्पर्ट्स का कहना है कि डोमेस्टिक और ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमतों में नरमी के कारण इसके आयात में गिरावट आई.
    सोने के आयात में गिरावट के कारण 2016-17 के 11 महीने के दौरान व्यापार घाटा घटकर 95.2 अरब डॉलर रह गया जो कि पिछले साल की समान अवधि में 114.3 अरब डॉलर रहा था.
    कॉमर्स मिनिस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिक, हालांकि मासिक आधार पर सोने का आयात फरवरी में बढ़कर 3.48 अरब डॉलर हो गया जो कि पिछले साल फरवरी में 1.4 अरब डॉलर रहा था.
    बता दें कि भारत सोने का सबसे बड़ा आयातक देश है. यह आयात मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग को पूरा करने के लिए होता है. वित्त वर्ष 2015-16 में चालू खाते का घाटा 22.1 अरब डॉलर या जीडीपी का 1.1 फीसदी रहा.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel