• Breaking News

    Friday, 21 April 2017

    GOOD NEWS: निसान की सनी करीब 2 लाख रुपये तक सस्ती

    GOOD NEWS: निसान की सनी करीब 2 लाख रुपये तक सस्ती


    GOOD NEWS: निसान की सनी करीब 2 लाख रुपये तक सस्ती

    जापान की कार बनाने वाली कंपनी निसान ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है. कंपनी ने अपनी मिड सेगमेंट की सेडान कार सनी की कीमत में 1.99 लाख रुपये तक कटौती की है. यानी निसान सनी अब ग्राहकों को करीब 2 लाख रुपये सस्ती मिल पाएगी. किसी भी कार की कीमतों में करीब 2 लाख रुपये की कटौती अब तक की सबसे बड़ी छूट में से एक कही जा सकती है.
    कंपनी ने एक बयान में बताया कि अब दिल्ली के शोरूम में सनी की शुरूआती कीमत 6.99 लाख रुपये होगी जो अधिकतम 8.99 लाख रुपये तक जाएगी. इसके पेट्रोल वर्जन की कीमत में 1.01 लाख रुपये की कटौती के बाद नई कीमत 6.99 लाख रुपये है, जबकि इस कैटेगरी के सबसे एडवांस्ड वर्जन की कीमत में 1.99 लाख रुपये कम कर दिए गए हैं और इसकी नई कीमत 8.99 लाख रुपये है.
    इसी प्रकार डीजल वर्जन के शुरूआती मॉडल की कीमत में 1.31 लाख रुपये कमी की गई है और यह अब 7.49 लाख रुपये में उपलब्ध होगी. वहीं डीजल के सबसे उन्नत संस्करण की कीमत अब 8.99 लाख रुपये होगी. इसमें 94,000 रुपये की कटौती की गई है. कंपनी ने पिछले साल अपनी हैचबैक कैटेगरी की माइक्रा के दामों में भी 54,252 रुपये की कटौती की थी.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel