• Breaking News

    Tuesday, 4 April 2017

    क्या ऐसा होगा 200 रुपये का नया नोट? सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें वायरल !

    क्या ऐसा होगा 200 रुपये का नया नोट? सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें वायरल !


    क्या ऐसा होगा 200 रुपये का नया नोट? सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें वायरल !

    नोटबंदी के बाद 500 और 2000 के नए नोट आने के बाद अब एक बार फिर नया नोट देखने को मिल सकता है. सूत्रों के मुताबिक आरबीआई ने 200 के नए नोट को छापने की मंजूरी दे दी है. एबीपी न्यूज के सूत्रों के मुताबिक 200 के नए नोट छापने के लिए कागज़ मंगा लिए गए हैं. हालांकि बताया जा रहा है कि अभी नई करेंसी छापने के लिए मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है.

    जानिए 200 के नोट को लेकर बड़ी खबर क्या है?
    • सूत्रों के मुताबिक आरबीआई के सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 200 रुपये का नोट छापने को मंजूरी दे दी है.
    • सूत्रों के मुताबिक, 200 का नया नोट छापने के लिए केंद्र सरकार जल्द ही आरबीआई का प्रस्ताव पास कर सकती है. इन नोटों की प्रिंटिंग भी जल्द ही शुरू हो जाएगी.
    • कहा जा रहा है कि इन नोटों के सिक्योरिटी फीचर्स बेहद मजबूत होंगे और इनकी हूबहू नकल कर पाना मुश्किल होगा.
    • ‘लाइव मिंट’ के मुताबिक जून के बाद नए 200 के नोटों की छपाई शुरू होगी.
    • सूत्रों का कहना है कि पिछले महीने मार्च में ही इस आशय की बैठक हो चुकी है और इसका प्रस्ताव पास हो चुका है. हालांकि रिजर्व बैंक से अभी तक इस बारे में आधिकारि़क पुष्टि नहीं हुई है.
    करेंसी नोटों के मोर्चे पर केंद्र सरकार के नए फैसले
    • हाल ही में सरकार ने कहा है कि हर 3-4 साल में नोटों के सिक्योरिटी फीचर्स में बदलाव किया जाएगा जिससे नकली नोटों पर लगाम लग सके.

    • देश के 5 हिस्सों में प्लास्टिक करेंसी का ट्रायल शुरू किया गया है और इसके सफल होने पर देश में औपचारिक रूप से प्लास्टिक की करेंसी का चलन होगा.

    अगर ऐसा हुआ तो नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद दूसरी बार ऐसा होगा कि आरबीआई 500 और 1000 के नोट बंद करने के बाद 2000 के अलावा कोई नया नोट जारी करेगा. पिछले साल 8 नवंबर को पीएम मोदी ने 500 और 1000 के पुराने नोट बंद करने और 2000 और 500 के नए नोट लाने का फैसला किया था.
    हालांकि कल इन खबरों के बाजार में आते ही सोशल मीडिया पर 200 के नकली नोटों की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने लगे. लोगों ने ट्विटर और फेसबुक पर 200 के आने वाले नोटों की तस्वीरें पोस्ट करनी शुरू कर दीं जो जाहिर तौर पर सच्ची नहीं है क्योंकि अभी तक इसकी छपाई भी शुरू नहीं हुई है. और तो और 200 के नोट पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की तस्वीरों वाले नोट और वीडियो वायरल हो रहे हैं.
    TWITTER 200
    VIRAT 200

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel