• Breaking News

    Tuesday, 4 April 2017

    मुंबई सेंट्रल से लखनऊ के बीच 13 अप्रैल से स्पेशल ट्रेन

    मुंबई सेंट्रल से लखनऊ के बीच 13 अप्रैल से स्पेशल ट्रेन


    मुंबई सेंट्रल से लखनऊ के बीच 13 अप्रैल से स्पेशल ट्रेन

    भारतीय रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई और लखनऊ के बीच गर्मियों की छुट्टी के दौरान स्पेशल सुविधा ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) संजय यादव ने बताया कि स्पेशल सुविधा गाड़ी संख्या 82907/82908 मुंबई सेंट्रल-लखनऊ जंक्शन सुपरफास्ट का संचालन 12 फेरों में किया जाएगा जो साप्ताहिक यानी हर हफ्ते चलेगी.
    इस ट्रेन का संचालन 13 अप्रैल यानी बैसाखी के दिन से किया जाएगा और हर हफ्ते में एक दिन चलने वाली इस गाड़ी के लिए यात्रियों की तरफ से अच्छा रेसपॉन्स आने की उम्मीद है क्योंकि इस रूट पर अपेक्षाकृत गाड़ियों की संख्या कम है. इस गाड़ी का कुल जर्नी टाइम मुंबई से लखनऊ के दौरान 23 घंटे 55 मिनट का है और लखनऊ से मुंबई के दौरान 24 घंटे 35 मिनट का होगा.
    जानिए किस-किस दिन चलेगी ये गाड़ी?
    82907 मुंबई सेंट्रल-लखनऊ जंक्शन सुपरफास्ट साप्ताहिक सुविधा विशेष गाड़ी 13, 20, 27 अप्रैल, 4, 11, 18, 25 मई, 1, 8, 15, 22 एवं 29 जून, 2017 दिन प्रत्येक गुरुवार को मुंबई सेंट्रल से 19.45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 20.40 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी.
    इसी तरह 82908 लखनऊ जंक्शन-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक सुपर फास्ट सुविधा विशेष गाड़ी 14, 21, 28 अप्रैल, 5, 12, 19, 26 मई, 2, 9, 16, 23 एवं 30 जून, 2017 दिन प्रत्येक शुक्रवार को लखनऊ जंक्शन से 22.35 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 23.10 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी.
    अधिकारी ने बताया कि इस गाड़ी में स्लीपर क्लास के 2, एसी 2 टियर क्लास के 2, एसी 3 टियर के 8, जनरेटर यान के 2 और पेंट्रीकार के एक कोच सहित कुल 15 कोच लगेंगे.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel