• Breaking News

    Wednesday, 3 May 2017

    भारत में सात नए गोदाम बनाएगी Amazon, 4000 लोगों को मिलेगा रोजगार

    भारत में सात नए गोदाम बनाएगी Amazon, 4000 लोगों को मिलेगा रोजगार


    भारत में सात नए गोदाम बनाएगी Amazon, 4000 लोगों को मिलेगा रोजगार

    जानी-मानी ई-कॉमर्स कंपनी एमेजन भारत में तेजी से अपना विस्तार कर रही है. कंपनी की भारत में सात नए गोदाम बनाने की योजना है, जिससे लगभग 4000 नये लोगों को रोजगार मिलेगा. अमेरिका स्थित इस कंपनी ने भारतीय बाजार में पांच अरब डालर निवेश की प्रतिबद्धता जताई है.
    इस साल जून के आखिर तक कंपनी के गोदाम या फुलफिल सेंटरों की संख्या 41 होगी. एमेजन भारत में स्थानीय कंपनी फ्लिपकार्ट के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा कर रही है. एमेजन इंडिया के उपाध्यक्ष (कस्टमर फुलफिलमेंट) अखिल सक्सेना ने कहा,‘ इन नए गोदाम से हमारी भंडारण क्षमता पिछले साल की तुलना में दोगुनी हो जाएगी. हम भारत में अपने कारोबार के विस्तार के अनुसार अपने बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने में निवेश करते रहेंगे.’
    सक्सेना ने कहा कि इस साल कुल 14 गोदाम स्थापित होंगे जिससे कुल संख्या 41 हो जाएगी. उन्होंने हालांकि इनमें किए जाने वाले निवेश का ब्यौरा नहीं दिया. पिछले महीने एमेजन डाट इन ने सात गोदाम स्थापित करने की घोषणा की थी जो मुख्य रूप से फर्नीचर और बड़े एप्लायंसेज के लिए होंगे.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel