• Breaking News

    Wednesday, 19 April 2017

    TCS का मुनाफा 4.2% बढ़कर 6608 करोड़ रुपये हुआ

    TCS का मुनाफा 4.2% बढ़कर 6608 करोड़ रुपये हुआ


    TCS का मुनाफा 4.2% बढ़कर 6608 करोड़ रुपये हुआ

    देश की सबसे बड़ी साफ्टवेयर एक्सपोर्टर कंपनी टीसीएस का शुद्ध लाभ मार्च 2017 को खत्म चौथी तिमाही में 4.2 फीसदी बढ़कर 6608 करोड़ रुपये हो गया है. कंपनी का शुद्ध लाभ पिछले साल की चौथी तिमाही में 6340 करोड़ रुपये रहा था. टाटा ग्रुप की इस कंपनी का कहना है कि चौथी तिमाही में उसका कारोबार 4.2 फीसदी बढ़कर 29,642 करोड़ रुपये रहा है. ध्यान रहे कि टाटा ग्रुप के कुल मुनाफे में टीसीएस का हिस्सा 60 फीसदी से ज्यादा है.
    पूरे वित्त वर्ष 2016-17 को देखें तो टीसीएस का शुद्ध लाभ 8.3 फीसदी बढ़कर 26,289 करोड़ रुपये हो गया है और कारोबार 8.6 फीसदी बढ़कर 1.17 लाख करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है.
    टीसीएस के सीईओ राजेश गोपीनाथन ने कहा, ‘मुख्य बाजारों में आर्थिक व राजनीतिक संकट के बीच 2016-17 हमारे लिए व्यापक आधार वाली बढ़त का साल रहा. साल के दौरान हमने मुद्रा आय में 1.4 अरब डॉलर जोड़े.’ उन्होंने कहा कि कंपनी का डिजिटल कारोबार सालाना आधार पर 29 फीसदी बढ़कर 3 अरब डॉलर हो गया. चौथी तिमाही के आखिर में डिजिटल कारोबार 17.9 फीसदी रहा.
    वित्त वर्ष 2016-17 में कुल मिलाकर टीसीएस का शुद्ध लाभ 8.3 फीसदी बढ़कर 26,289 करोड़ रुपये रहा जबकि कारोबार 8.6 फीसदी बढ़कर 1,17,966 करोड़ रुपये हो गया. जनवरी मार्च 2017 तिमाही में टीसीएस ने शुद्ध आधार पर 8726 नये कर्मचारी जोड़े और उसके कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 3,87,223 हो गई.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel