• Breaking News

    Monday, 3 April 2017

    सब्सिडी वाली एलपीजी के दाम बढ़े, हवाई जहाज़ ईंधन के दाम में 5 फीसदी कमी

    सब्सिडी वाली एलपीजी के दाम बढ़े, हवाई जहाज़ ईंधन के दाम में 5 फीसदी कमी


    सब्सिडी वाली एलपीजी के दाम बढ़े, हवाई जहाज़ ईंधन के दाम में 5 फीसदी कमी

    विमान ईंधन (एटीएफ) के दाम में लगभग पांच प्रतिशत की कटौती की गई है जबकि सब्सिडी वाली रसोई गैस (एलपीजी) के दाम 5.57 रपये प्रति सिलेंडर बढाए गए हैं.
    इसी तरह बिना सब्सिडीवाली रसोई गैस (एलपीजी) के दाम में भी 14.50 रपये प्रति सिलेंडर की कटौती की गई है.
    तेल कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय रुख के मद्देनजर यह कदम उठाया है.
    विमान ईंधन या एटीएफ का दाम 5.1 प्रतिशत या 2,811.38 रुपये प्रति किलोलीटर घटाकर 51,428 रुपये प्रति किलोलीटर किया गया है. नये दाम एक अप्रैल से प्रभावी हो गए.
    इससे पहले एक मार्च और एक फरवरी को एटीएफ के दाम बढाए गए थे.
    इसी तरह बिना सब्सिडी वाली एलपीजी के दाम 737.50 रपये से घटाकर 723 रपये प्रति सिलेंडर (14.2 किलो ) किए गए हैं.
    वहीं तेल कंपनियों ने सब्सिडी वाली रसोई गैस के दाम 5.57 रपये बढ़ाकर 440.5 रपये प्रति सिलेंडर (14.2 किलो) किए गए हैं

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel