• Breaking News

    Friday, 31 March 2017

    बंबई शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी, निफ्टी रिकॉर्ड स्तर पर

    बंबई शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी, निफ्टी रिकॉर्ड स्तर पर


    बंबई शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी, निफ्टी रिकॉर्ड स्तर पर

     बंबई शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी का सिलसिला जारी रहा तथा सेंसेक्स 116 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 9,173.75 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया. डेरिवेटिव अनुबंधों के निपटान के बीच वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के मोर्चे पर अच्छी खबरों से बाजार में तेजी आई.

    निफ्टी 29.95 अंक या 0.33 प्रतिशत की बढ़त से 9,173.75 अंक के नए रिकॉर्ड पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 9,136.35 से 9,183.15 अंक के दायरे में रहा. यह 17 मार्च के बाद निफ्टी का सबसे उंचा स्तर है. उस दिन यह 9,160.05 अंक पर बंद हुआ था.
    बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 29,684.54 अंक के दिन के उच्चस्तर को छूने के बाद मुनाफावसूली से नीचे आया. इसने 29,521.65 अंक का निचला स्तर भी छुआ. अंत में सेंसेक्स 115.99 अंक या 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 29,647.42 अंक पर बंद हुआ.
    इससे पिछले दो सत्रों में सेंसेक्स 294 अंक चढ़ा था. लोकसभा ने कल जीएसटी से संबंधित चार सहायक विधेयकों को मंजूरी दे दी, जिससे इस नई अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था के एक जुलाई से लागू होने का रास्ता खुल गया है.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel