• Breaking News

    Friday, 31 March 2017

    ट्रेन का टिकट नहीं हुआ कन्फर्म तो रेलवे देगा राजधानी, शताब्दी में सफर का मौका !

    ट्रेन का टिकट नहीं हुआ कन्फर्म तो रेलवे देगा राजधानी, शताब्दी में सफर का मौका !


    ट्रेन का टिकट नहीं हुआ कन्फर्म तो रेलवे देगा राजधानी, शताब्दी में सफर का मौका !

    एक अप्रैल से रेलवे के कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है. 1 अप्रैल से रेलवे रिजर्वेशन में नई प्रणाली 'विकल्प' लागू हो जाएगी. इस नए नियम में वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को राजधानी, शताब्दी या अन्य प्रीमियम/विशेष ट्रेनों में यात्रा करने का मौका मिल सकता है. यानी एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए पर आप राजधानी और शताब्दी जैसी ट्रेनों में सफर कर सकेंगे, बदले में आपसे कोई शुल्क नहीं वसूला जाएगा.

    यदि आपने मेल या एक्सप्रेस ट्रेन का टिकट बुक किया है और आपका नाम वेटिंग लिस्ट में रह जाता है तो आपको एक अप्रैल से राजधानी या शताब्दी ट्रेनों में सफर करने का मौका मिल सकता है, बशर्ते कि आपने टिकट बुक कराते समय विकल्प चुना हो.

    आपको चुनना होगा 'विकल्प' ऑप्शन
    रेलवे की विकल्प योजना का उद्देश्य प्रीमियम ट्रेनों में काफी सारी खाली बर्थ को भरना है. आपने टिकट बुक कराया और आपका टिकट कन्फर्म ना होकर वेटिंग लिस्ट में ही रहा तो आपको राजधानी या शताब्दी में सफर करने का मौका मिलेगा. इसके लिए टिकट बुक करते हुए आपको 'विकल्प' चुनना होगा. इसके लिए किसी भी यात्री से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा
    जिन ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट में टिकट रह जाने पर आपको सफर का मौका मिल सकता है उनमें शताब्दी और राजधानी ट्रेन भी शामिल हैं. शुरुआती तौर पर विकल्प योजना केवल ई-टिकट के लिए ही उपलब्ध होगी.
    विकल्प में उन यात्रियों का चयन किया जाएगा जिनका नाम चार्ट तैयार होने के बाद भी कन्फर्म नहीं होता है, केवल इन्हीं के लिए वैकल्पिक ट्रेन में आवंटन पर विचार किया जाएगा.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel